बलरामपुर, फरवरी 12 -- तुलसीपुर, संवाददाता। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम हड़पुर जनकपुर में आयोजित सप्तदिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में ध्रुव चरित्र का अत्यंत मार्मिक और प्रेरणादायी वर्णन किया गया। कथा श्रवण के लिए दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पंडाल में उमड़ी, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा से सराबोर रहा। कथा व्यास संत सर्वेश महाराज ने ध्रुव चरित्र को दृढ़ निश्चय, अटूट श्रद्धा और सच्ची भक्ति का अनुपम उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि बालक ध्रुव ने विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य नहीं खोया और भगवान की भक्ति को ही अपना सहारा बनाया। कठोर तपस्या के बल पर उन्होंने भगवान विष्णु के दर्शन प्राप्त किए और अमर ध्रुव पद को प्राप्त कर लिया। संत जी ने कहा कि जीवन में लक्ष्य प्राप्ति के लिए एकाग्रता, संयम और अटूट विश्वास अत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.