बलरामपुर, मार्च 31 -- तुलसीपुर। विकासखंड क्षेत्र के पिपरहवा बिशनपुर गांव में जलमिशन के तहत लगाए गए घर-घर नल कनेक्शन से पिछले तीन महीनों से पानी की आपूर्ति बंद है। इससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि ग्राम प्रधान से कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। शुद्ध पेयजल न मिलने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द जलापूर्ति बहाल कर राहत दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.