बलरामपुर, दिसम्बर 18 -- सादुल्लाह नगर। रेहरा बाजार ब्लाक मुख्यालय स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय अव्यवस्थाओं व सुविधा ओं के अभाव में संचालित हो रहा है। किराये के जर्जर मकान में संचालित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के आस पास गंदगी की भरमार है। चिकित्सालय में विद्युत कनेक्शन तक नहीं है।दो कमरों के चिकित्सालय में मरीजों के बैठने व अस्पताल की दवायें आदि रखने तक की पर्याप्त जगह नहीं है। एक डाक्टर व एक वार्ड ब्वाय के सहारे अस्पताल का संचालन किया जा रहा है। संतोष कुमार, अमित कुमार सिंह, नीलम, अर्जुन, रोहित, मोहम्मद कैफ, अब्दुल कुददूस ने राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय रेहराबाजार के लिए विभागीय भवन निर्माण करवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.