बलरामपुर, फरवरी 21 -- ललिया। कोड़री बाजार क्षेत्र की नालियां लंबे समय से गंदगी से भरी हुई हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सफाई कर्मी नियमित रूप से सफाई नहीं कर रहे हैं। नालियां जाम होने से पानी सड़कों पर फैल जाता है, जिससे दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। ग्रामीण फैयाज, मोहन, नूर अहमद और श्यामलाल ने बताया कि गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। लोगों ने संबंधित विभाग से नियमित सफाई कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...