बलरामपुर, अप्रैल 4 -- हर्रैया सतघरवा। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के बनकटवा रेंज अंतर्गत हसनापुर गांव में शनिवार को एक किसान पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं ग्रामीणों ने हमला करने वाले जानवर को तेंदुआ बताया है। ग्राम प्रधान शेषराम यादव ने बताया कि हसनापुर निवासी 40 वर्षीय राम मनोहर शनिवार सुबह करीब 11 बजे अपने खेत में गेहूं की फसल देखने गए थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले में राम मनोहर घायल हो गए और शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन घायल किसान को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। फिलहाल उनकी हालत ख...