बलरामपुर के समाज कल्याण अधिकारी सस्पेंड, दफ्तर में शराब पीने पर यूपी सरकार ने लिया ऐक्शन
नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- लखनऊ। विशेष संवाददाता। कार्यालय में शराब पीने और वसूली के आरोप में यूपी सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने बलरामपुर के जिला समाज कल्याण अधिकारी (डीएसडब्ल्यूओ) राहुल गुप्ता को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के भी आदेश दिए हैं। विस्तृत जांच होने तक उन्हें समाज कल्याण निदेशालय से संबद्ध कर दिया गया है। यह कार्रवाई देवीपाटन मंडल गोंडा के उप निदेशक की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। समाज कल्याण कार्यालय बलरामपुर के एक कनिष्ठ सहायक की शिकायत पर मंडलीय उप निदेशक ने जांच की थी। जांच में पाया गया कि राहुल गुप्ता अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। कार्यालय की गरिमा के खिलाफ दफ्तर में ही शराब पीते हैं। अवैध वसूली और कर्मचारियों से गाली गलौज के आरोप पाए गए।कर्मचारियों ने लगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.