गोंडा, मार्च 7 -- धानेपुर, संवाददाता। बलरामपुर जिले के गल्ला व्यापारी का शव धानेपुर थानाक्षेत्र के देवदहवा तालाब के पास बबूल के पेड़ से लटकता मिला। घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसकी बाइक मिली है। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बलरामपुर जिले के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के रड़वलिया पेहर छपिया के रहने वाले मालिक राम गुप्ता (50) परचून की दुकान चलाते हैं। साथ ही इलाके में घूमकर गल्ला खरीदने का भी काम करते थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को गल्ला खरीदने के घर से निकले थे लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे। शनिवार को सुबह धानेपुर इलाके के देवरदा-याकूबगंज के मध्य स्थित बृहद देवदहवा तालाब के पास रास्ते के किनारे स्थित एक बबूल के पेड़ से मालिक राम गुप्ता का शव लटकता मिला जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। ...