बलरामपुर की युवती का बस्ती नहर में उतराता मिला शव
बस्ती, अगस्त 30 -- रुधौली (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। बस्ती के रुधौली थाना क्षेत्र स्थित महरादेऊर गांव के पास सरयू नहर में रविवार को दोपहर बाद बलरामपुर जिले की एक युवती का शव उतराता मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त बलरामपुर जिले के श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र स्थित शिवपुरी महंत मौजा के सालदीजोत निवासी गिरधारी वर्मा की पुत्री मानसी वर्मा (22) के रूप में हुई। बलरामपुर से पहुंचे परिजनों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि रक्षाबंधन के दिन 11 बजे साइकिल लेकर मानसी घर से एक किलोमीटर दूर सहतूपुर चौराहे पर राखी खरीदने गई थी। यह भी पढ़ें- Bhabua News: करमचट डैम में डुबे किशोर का 42 घंटे बाद मिला शव,मचा कोहराम वह देर शाम तक घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू हुई। गांव से करीब तीन किलोमीटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.