संतकबीरनगर, अप्रैल 6 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बालूशासन पुल के पास अनियंत्रित होकर मवेशियों से लदी पिकअप पलटने के मामले में पुलिस ने रविवार को चालक और अन्य तस्करों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस की जांच के दौरान पता चला कि पिकअप बिहार की है। जबकि मवेशियों को बलरामपुर जिले से लाद कर बिहार ले जाया जा रहा था। इसमें जिले के भी कुछ तस्करों की भी संलिप्तता सामने आई है। हालांकि पुलिस आरोपी तस्करों की तलाश में जुटी है।पिकअप में पांच गोवंशीय पशुओं का रस्सी से सींघ व पैर, मुंह को निर्दयता व क्रूरता पूर्वक बांध कर पन्नी से ढंक कर ले जाया जा रहा था। बखिरा की तरफ से खलीलाबाद की तरफ जा रही पिकअप बालूशासन पुल के पास शनिवार को अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में एक मवेशी की मौत हो गई। जबकि दो मवेशी मौके से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.