बलरामपुर, दिसम्बर 10 -- श्रीदत्तगंज,संवाददाता। महुआ धनी गांव में क्षेत्रीय लोगों को मुकम्मल इलाज की सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से बनाया गया पीएचसी भवन बिना प्रयोग ही बदहाल हो गया है। भवन के खिड़की व दरवाजे चोर उखाड़ ले गए तो खाली पड़े भवन में ग्रामीण मवेशियों को बांध रहे हैं। कई जगह खिलाने के लिए भूसा भी डंप किए हैं। गुणवत्ता विहीन निर्माण होने से फर्श टूटकर धंस चुकी हैं तो टाइल्स टूटकर गिर चुकी हैं। कार्यदाई संस्था लंबे समय से गायब है। अधिकारी भी इस पर बोलने को तैयार नहीं हैं। तहसील उतरौला के ग्राम पंचायत महुआ धनी गांव में दस साल में भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण पूरा हो पाया नहीं क्षेत्र के हजारों लोगों को पड़ोस में ही बेहतर चिकित्सकीय सेवाएं मिलने की उम्मीद ही पूरी होती दिख रही है। अभी तक भवन का निर्माण नहीं हो पाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.