लखनऊ, फरवरी 4 -- बलरामपुर अस्पताल में जल्द ही मरीजों की भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। डॉक्टर मरीजों को कम्प्यूटर पर सलाह देंगे। उसी पर दवाएं लिखेंगे। मरीजों को दवा और जांच के लिए पर्ची ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सिर्फ यूएचआईडी नम्बर से मरीजों को काउंटर से दवाएं मिलेंगी। जांच के लिए नमूने एकत्र किए जा सकेंगे। बलरामपुर अस्पताल में 776 बेड हैं। ज्यादातर बेड हमेशा भरे रहते हैं। प्रतिदिन ओपीडी में सात से आठ हजार मरीज आ रहे हैं। मरीजों की सहूलियतों के लिए अस्पताल में ई-हॉस्पिटल सुविधा शुरू की जा रही है। डिजिटल आयुष्मान भारत योजना के तहत अस्पताल को ऑनलाइन किया जाएगा। शासन से निर्देश के बाद अस्पताल प्रशासन ने ई-हॉस्पिटल सेवा लागू करने की कवायद शुरू कर दी है। 100 कम्प्यूटर खरीदे जाएंगे अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि ई-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.