लखनऊ, अगस्त 2 -- बलरामपुर अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। निदेशक डॉ. बीकेएस चौहान ने वर्षों से बंद रविवार और शाम की राउंड व्यवस्था दोबारा शुरू कर दी है। रविवार को उन्होंने सीएमएस डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीके श्रीवास्तव के साथ अस्पताल के वार्डों, इमरजेंसी और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। विधानसभा सत्र को देखते हुए रविवार को भी प्रशासनिक कार्यालय खुला रहा और व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अस्पताल में 756 बेड हैं। ज्यादातर बेड पर मरीज भर्ती हैं। निदेशक डॉ. बीकेएस चौहान ने नर्सिंग स्टाफ को निर्देश दिए हैं कि राउंड के समय हर मरीज की भर्ती की तारीख, बीमारी, इलाज और संबंधित डॉक्टर की पूरी जानकारी उन्हें होनी चाहिए। यह भी देखा जाएगा कि संबंधित डॉक्टर ने समय पर वार्ड का राउ...