लखनऊ, अप्रैल 23 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता जिला कारागार में बंद आजीवन कारावास के बीमार बंदी की गुरुवार को बलरामपुर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इमरजेंसी में पहुंचे बंदी के शरीर में कोई हरकत नहीं होने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नाका स्थित छेदा ख्वास निवासी विजय सिंह (70) 1980 के हुए एक हत्या के मामले 17 नवंबर 2015 से जेल में बंद था।जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी ने बताया कि गुरुवार सुबह विजय की जेल में अचानक तबीयत बिगड़ने पर वह बेहोश हो गया। जेल कर्मियों ने तत्काल उसे जेल अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर एंबुलेंस से पुलिस अभिरक्षा में बलरामपुर अस्पताल भेजा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.