लखनऊ, अप्रैल 1 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। बलरामपुर अस्पताल के बाहर सोमवार सुबह वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी सीतम सुशील से बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मार कर पर्स लूट लिया। पर्स में 1500 रुपये, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल और अन्य दस्तावेज थे। सीतम सुशील की तहरीर पर वजीरगंज पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना से मेडिकल स्टाफ में रोष है।वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी सीतम सुशील सोमवार सुबह बलरामपुर अस्पताल से ड्यूटी समाप्त होने के बाद घर जा रही थी। उन्होंने बताया कि सेंटेनियल कालेज के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मार कर उनकी पर्स लूट ली। वारदात को अंजाम देकर बदमाश भाग निकले। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इंस्पेक्टर वजीरगंज राजेश त्रिपाठी ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सीसी फुटेज खंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.