बलरामपुर अस्पताल: रात एक बजे पहुंचे निदेशक, इमरजेंसी से लेकर वार्ड तक परखीं व्यवस्थाएं, मचा हड़कंप
लखनऊ, अगस्त 8 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। मरीजों को बेहतर और समय पर इलाज उपलब्ध कराने के मकसद से बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. बीकेएस चौहान लगातार देर रात औचक निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में वह रात करीब एक बजे अचानक अस्पताल पहुंचे और इमरजेंसी से लेकर सुपर स्पेशलिटी वार्ड तक तमाम व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निदेशक के अचानक पहुंचने से अस्पताल में हड़कंप की स्थिति बन गई। निरीक्षण के दौरान निदेशक ने इमरजेंसी और आईसीयू में भर्ती गंभीर मरीजों की देखभाल की स्थिति परखी। इसके साथ ही वेंटिलेटर व मॉनिटर जैसे जीवनरक्षक उपकरणों की उपलब्धता और उनकी कार्यशीलता की भी जांच की गई। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की मौजूदगी भी बारीकी से देखी गई।निरीक्षण का उद्देश्य निदेशक ने न्यू प्राइवेट वार्ड और वार्ड नंबर 11 में भर्ती मरीजों के पास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.