बलरामपुर: 38 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ किए गए नष्ट
बलरामपुर, जून 30 -- बलरामपुर, संवाददाता। नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जनपद पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन दहन के तहत 38.01 लाख रुपये मूल्य के 14.247 किलोग्राम मादक पदार्थों को नष्ट कराया। चरस, मार्फिन, गांजा और नशीली गोलियों सहित विभिन्न मादक पदार्थों को पर्यावरणीय मानकों का पालन करते हुए उच्च क्षमता वाले इंसीनरेटर में जलाकर नष्ट किया गया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर कोतवाली नगर, देहात, गौरा चौराहा, पचपेड़वा, हरैया व सादुल्लाहनगर में दर्ज नौ अभियोगों से संबंधित मादक पदार्थों को नष्ट कराया गया। बलरामपुर चीनी मिल्स स्थित पावर प्लांट में स्थापित उच्च क्षमता वाले इंसीनरेटर के माध्यम से पूरी की गई। यह भी पढ़ें- पुलिस ने नष्ट कराई करीब एक करोड़ की नशीली दवाएं व मादक पदार्थ इस दौरान पर्यावरण सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.