बलरई पुलिस ने दो वांछित गिरफ्तार किए
इटावा औरैया, मई 2 -- जसवंतनगर। बलरई थानाध्यक्ष कृपाल सिंह ने बताया कि वांछित रोहित कुमार उर्फ रोहित बाबू निवासी नगरिया कूकपुर थाना सैफई को गिरफ्तार कर लिया। वह संबंधित मुकदमे में वांछित था। उधर, जसवंतनगर थाना पुलिस ने एनबीडब्ल्यू के तहत वांछित जयवीर निवासी रूकनपुरा को गिरफ्तार किया। वह मारपीट, गाली-गलौज व धमकी के मामले में वांछित था। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। यह भी पढ़ें- जिला मजिस्ट्रेट ने दो कुख्यात अपराधी किए जिला बदर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.