बलरई नहर पुल लूटकांड के दूसरे आरोपी ने दबिश के दबाव में कोर्ट में किया सरेंडर
इटावा औरैया, मई 15 -- जसवंतनगर। बलरई नहर पुल स्थित मिठाई की दुकान पर हुई लूट और चाकूबाजी की घटना के दूसरे आरोपी हरिओम सिंह उर्फ राज धाकरे ने पुलिस की लगातार दबिश और बढ़ते दबाव के चलते कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि 4 मार्च की सुबह करीब 10 बजे बलरई नहर पुल के पास स्थित राजेंद्र सिंह की मिठाई की दुकान पर तीन वाहनों में सवार दो नामजद और करीब 15 अज्ञात युवक पहुंचे थे। आरोपियों ने दुकान पर लूटपाट की और विरोध करने पर दुकानदार पर चाकुओं से हमला कर दिया था। इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। 4 मार्च को हुई लूट व चाकू हमले की घटना में आरोपी की तलाश लगातार की जा रही थी।पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं। बढ़ते दबाव के चलते आरोपी ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया। कोर्ट से आरोपी को जेल भेज दिया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.