जमशेदपुर, मार्च 6 -- जमशेदपुर। स्टेशन रोड गुरुद्वारा मे आयोजित भव्य धार्मिक समागम में गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान महेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में जुगसलाई नगर परिषद में चुने गए वार्ड पार्षद जगदीप सिंह मिंटू एवं सुरेंद्र कौर रेखी एवं समाज हित में गुरुद्वारा कमेटी के अनुरोध पर मेयर प्रत्याशी बलबीर कौर द्वारा मेयर चुनाव से अपने आप को अलग कर लेने पर उनका आभार व्यक्त किया गया साथ ही उन्हें भी स्रोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर अपने संबोधन में वरिष्ठ समाजसेवी सरदार शैलेंद्र सिंह ने विस्तार से चुनाव संबंधी जानकारी दी और दोनों वार्ड पार्षद को भविष्य में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान महेंद्र पाल सिंह, चेयरमैन हरदीप सिंह, वरीय उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह, महासचिव कमलजीत सिंह, हर...