नैनीताल, मार्च 24 -- गरमपानी, संवाददाता। बेतालघाट ब्लॉक के सिल्टोना स्थित मैदान में मंगलवार को पशुपालन विभाग की ओर से पशु प्रदर्शनी और शिविर लगाया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य यशपाल आर्य व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीसी जोशी रहे।विभागीय अधिकारियों ने किसानों और पशुपालकों को पशुपालन से जुड़ी जानकारी दीं। प्रदर्शनी में कुल 85 छोटे और 60 बड़े पशुओं का प्रदर्शन किया गया। प्रतियोगिता में बलवीर सिंह की भैंस को चैंपियन घोषित किया गया। बकरी वर्ग में रमेश की बकरी, बैल वर्ग में आशा देवी का बैल, गाय वर्ग में हयात राम की गाय ने पहला पुरस्कार जीता। सांत्वना पुरस्कार के रूप में पशुपालकों को आहार संबंधी टॉनिक वितरित किए गए। पशु शिविर का लाभ 30 से अधिक पशुपालकों ने उठाया। कार्यक्रम के बाद विभागीय टीम ने मजेड़ा क्षेत्र में गोवंश के आवास के लिए प्...