बलबड्डा में तेज रफ्तार बाइक ने ली एक वृद्ध की जान
गोड्डा, मई 26 -- मेहरमा, एक संवाददाता: रविवार की रात बलबड्डा थाना क्षेत्र के दियाजोरी- कहलगांव मार्ग पर गझंडा रेलवे क्रॉसिंग के पास एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने एक वृद्ध को ठोकर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गझंडा संथाली निवासी 60 वर्षीय संझला बास्की के रूप में हुई। प्राप्त सूचना के अनुसार वह उस रास्ते से अपने घर जा रहा था।घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ में से किसी सज्जन ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह के निर्देश पर बलबड्डा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल महागामा ले गई। जहां चिकित्सक ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। ज्ञात हो कि इन दिनों सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.