मथुरा, फरवरी 23 -- श्री दाऊजी हिन्दू सम्मेलन समिति द्वारा 25 फरवरी को सुबह दस बजे से शीलचंद कैलाशी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। नगर संघ चालक विनय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई तैयारी बैठक में कार्यक्रम संयोजक देवश पांडेय ने बताया कि विराट हिंदू सम्मेलन में सभी वर्गों को साथ लेकर चलना है। नगर कार्यवाह रामू पांडेय ने कहा कि नगर में दो हजार निमंत्रण पत्र प्रत्येक हिन्दू परिवार में वितरण होगा, जिसका शुभारंभ हो गया है। नगर संघ चालक ने बताया कि कार्यक्रम को अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक अनिरुद्धचार्य महाराज, नाभा पीठ सुदामा कुटी से अमरदास महाराज का आशीर्वाद मिलेगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ब्रज प्रांत के सह प्रांत प्रचारक विनोद कुमार का मुख्य उद्वोधन रहेगा। इस अवसर पर रामू पांडेय, देवकी नंदन बंसल, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.