बदायूं, मार्च 1 -- बिल्सी। गुधनी के बलदेव धाम में भव्य पुष्प होली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजे बच्चों की मनमोहक झांकियों और प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा परिसर फूलों की सुगंध और जयकारों से गुंजायमान रहा। पीठाधीश्वर लालतेश्वरानंद जी महाराज ने भक्तों पर पुष्प वर्षा कर होली खेली। उन्होंने संदेश दिया कि होली आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने क्षेत्रवासियों को शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। इस अवसर पर प्रशांत जैन, विष्णु असावा, ठाकुर देव, सूरज सागर, मृदुल शर्मा और अखिल शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। भजन-कीर्तन के भक्तिमय वातावरण के बीच अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.