बदायूं, अप्रैल 28 -- तहसील क्षेत्र के ग्राम गुधनी खौंसारा स्थित बलदेव धाम पर मंगलवार 28 अप्रैल को भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत प्रातःकाल हनुमान बाबा को चोला चढ़ाया जाएगा। जिसके पश्चात भव्य आरती का आयोजन होगा। आरती के उपरांत गुरुजी ललितेश्वरानन्द महाराज के सानिध्य में सुंदरकांड पाठ किया जाएगा तथा बाबा का भव्य दरबार सजाया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार भंडारे का कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होकर बाबा की इच्छा तक निरंतर चलता रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.