घाटशिला, अप्रैल 17 -- घाटशिला। बीडीएसएल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय घाटशिला के प्रांगण में गुरुवार को स्वर्गीय बलदेव दास संतलाल अग्रवाल की मूर्ति स्थापित की गयी। जिसका अनावरण किया गया। उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बाबूलाल सिंह (विद्यालय के संरक्षक) ने कहा कि घाटशिला के लिए एक महान संत पुरुष थे, जिन्होंने एक ऐसी शिक्षा का अलख जगायी, जो पूरे क्षेत्र को रौशनमान कर रहा है। मौके पर सत्यनारायण जैन अध्यक्ष, प्रेम गुप्ता संरक्षक, घाटशिला महाविद्यालय के प्राचार्य आर के चौधरी आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- प्रतियोगिता में विजयी बच्चों को शील्ड देकर किया सम्मानित यह भी पढ़ें- भगवान बृहस्पति- शंकर परिवार की मूर्तियों की विधि-विधान से स्थापना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...