रांची, फरवरी 12 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। बलदेव चिल्ड्रेन अकादमी लुपुंग का 13वां वार्षिकोत्सव बलदेव उत्सव गुरुवार को मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व सांसद रामटहल चौधरी और विशिष्ट अतिथि समाजसेवी नीलकंठ चौधरी उर्फ मंटू ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि रामटहल चौधरी ने कहा कि हमें खुद कष्ट सहकर भी अपने बच्चों को शिक्षित करना चाहिए, क्योंकि शिक्षा ही पीढ़ियों में परिवर्तन लाती है। बेहतर शिक्षा के दम पर ही हमारे बच्चे मुख्यधारा की प्रतिस्पर्धा में शामिल हो सकते हैं। विशिष्ट अतिथि नीलकंठ चौधरी ने कहा कि यह स्कूल ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का सराहनीय कार्य कर रहा है। स्कूल के निदेशक दिनेश कुमार ने स्कूल की शैक्षणिक गतिविध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.