पूर्णिया, मई 13 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।भवानीपुर नगर पंचायत स्थित बलदेव उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं प्रोजेक्ट मांगीलाल यादुका बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को प्रबंधन समिति का विधिवत गठन किया गया। यह भी पढ़ें- शकूराबाद उच्च विद्यालय का विकास कार्य हर संभव कराया जाएगासमिति गठन कार्यक्रम समिति गठन कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सह रुपौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने की। इस अवसर पर विद्यालय पहुंचे विधायक का विद्यालय परिवार की ओर से अंगवस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। वहीं विद्यालय की जमीन दान करने वाले परिवार के वंशज राजू यादुका एवं बिमल यादुका को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि विद्यालय के पीछे की जर्जर चहारदीवारी तथा टूटा हुआ मुख्य गेट जल्द बनवाया जायेगा। इस...