बलथर व गोपालपुर में गाड़ी में 2 .27 किलो गांजा जब्त
बगहा, जून 7 -- सिकटा,एक संवाददाता। सीमावर्ती थाने बलथर व गोपालपुर की पुलिस ने बलथर चौक व गोपालपुर गांव के नजदीक से रविवार की सुबह अलग-अलग कार्रवाई कर कार व बोलेरो पर लदे 2 क्विंटल 27 किलो 100 ग्राम गांजा समेत दो तस्कर को पकड़ने में सफलता पाई है। बलथर में धराये तस्कर की पहचान गोपालपुर थाने के घोघा गांव के वार्ड नंबर-6 निवासी गणेश राउत के पुत्र मनमोहन कुमार(35) व गोपालपुर में गोपालपुर थाने के टेंगरहिया गांव निवासी परमा भगत के पुत्र विजय कुमार(30) के रूप में हुई है। वहीं जब्त गांजा का अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मूल्य 45.42 लाख रूपये बताया जा रहा है। बलथर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि सूचना मिला कि एक बैगन आर कार से भारी मात्रा में गांजा लोड होकर बलथर के रास्ते निकले वाला है। सूचना मिलते थानाध्यक्ष श्री गुप्ता के नेतृत्व में एक टीम गठित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.