बगहा, अप्रैल 13 -- चितरंजन कुमार गुप्ता सिकटा,एक संवाददाताबलथर थाने के बलथर गांव में सोमवार की दोपहर एक युवक ने अपने ही घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।युवक की पहचान बलथर गांव स्थित वार्ड नंबर-4 के लालबाबू साह के पुत्र राजन साह(32) के रूप में हुई है।युवक वर्षों से अर्धवक्षिप्ति था। उसका सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच कर घर में लगे बांस से लटक रहे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू जीएमसीएच सह अस्पताल,बेतिया भेज दी।घटना के बाद पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।सरपंच राजशरण पटेल ने बताया कि मृतक वर्षों से अर्धवक्षिप्ति था।उसका इलाज चल रहा था।पत्नी व बच्चों के साथ भी बराबर दुर्व्यवहार करता था।जिसे लेकर पत्नी उषा देवी दो बच्चियां व एक पुत्र को साथ लेकर अधिकतर समय मैके में रहती थी। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि युवक पहले से अर...