बगहा, मई 17 -- सिकटा, एक संवाददाता। बलथर थाने के गौरीपुर गांव स्थित कब्रिस्तान में रविवार को मैयत की मिट्टी देने के दौरान मैयत का खटोला हाई टेंशन तार में सट गया। इसमें पांच लोग करंट लगने से झुलस गये। वहीं एक दर्जन लोगों को बिजली का झटका लगा। घटना के बाद कब्रिस्तान में कोहराम मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। किसी तरह लोगों ने जख्मियों को बचाया और गौरीपुर, बलथर व मरजदवा बाजार के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। जख्मियों में पुरूषोतमपुर थाने के सगरौवा गांव निवासी शेख साजिद उर्फ साहेब (35), गोपालपुर थाने के महमदवा के शेख फराकुल के पुत्र शेख हसमुद्दीन, बलथर थाने के शेखटोला गांव के शेख फखरूद्दीन के पुत्र गुलरेज आलम (23) व स्व. शेख भोला के पुत्र सज्जाद आलम (20) के व रामनगर थाने के महुली गांव के शेख मोईज के पुत्र सरताज आलम (5) हैं। सभी खतरे से बाहर बत...