बगहा, फरवरी 2 -- सिकटा,एसं। बेतिया-मैनाटांड़ मुख्य पथ में बलथर थाने के माजर नदी के पुल के नजदीक सोमवार की सुबह फिर एक जीप पलट गई। जीप मीठा लेकर बलथर की ओर जा रहा था। इस घटना में जीप चालक बाल-बाल बच गया। घटना सुबह लगभग सात बजे की बताई गई है। घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर जीप को सुरक्षित निकालना दी। थानाध्यक्ष लालदेव दास ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। दुर्घटना सुबह में कुहासा को लेकर हुई है। वहीं बीते रविवार की सुबह में इसी जगह पर पत्थर लदे एक ओवर लोड हाइबा ट्रक माजर नदी के पुल से टकराकर फंस गया था। जिसे काफी मशक्कत के बाद देर शाम में घटनास्थल से हटाया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.