देवघर, दिसम्बर 22 -- देवघर। बलथर पंचायत में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत चल रही योजना में भारी अनियमितता बरती गई है। आरोप है कि योजना स्थल पर नियमों को ताक पर रखकर जेसीबी मशीन से कार्य कराया गया, जबकि मनरेगा योजना का उद्देश्य मजदूरों को हाथ से काम देकर रोजगार उपलब्ध कराना है। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, योजना के तहत तालाब और मिट्टी कटाई का कार्य होना था, लेकिन मजदूरों के बजाय जेसीबी मशीन का उपयोग कर रातों-रात काम करा दिया गया। जब मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों तक पहुंची, तो आनन-फानन में योजना स्थल पर कुदाल से ड्रेसिंग कराई गई और वहां पानी भर दिया गया, ताकि मशीन से काम कराए जाने के सबूत मिटाए जा सकें। हालांकि, ग्राम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.