बगहा, मार्च 11 -- बेतिया। बलथर के धनकुटवा हाई स्कूल के समीप सोमवार रात आठ बजे बाइक की ठोकर से बालदेव राउत की पत्नी शांति देवी (65) की मौत हो गई। वह धनकुटवा की ही रहने वाले थी। वह गांव में हो रहे वैवाहिक समारोह में खाना लेने के लिए जा रही थी। जीएमसीएच के पुलिस चौकी के प्रभारी मदन कुमार मांझी ने बताया कि शांति देवी के शव का पोस्टमार्टम बलथर पुलिस ने कराया है। शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। शांति देवी के शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे उनके नाती शत्रुघन राउत ने बताया कि देर शाम में उनकी नानी खाना लाने के लिए एक शादी समारोह में जा रही थी। इसी दौरान घर से थोड़ी दूरी पर हाई स्कूल के समीप एक बाइक ने ठोकर मार दी। इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने ठोकर मारने वाली बाइक पर सवार युवक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को उसे सौंप दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.