बगहा, फरवरी 15 -- सिकटा। बलथर थाने के गौचरी गांव स्थित श्मशान घाट के नजदीक से पुलिस ने देशी चुलाई शराब समेत एक धंधेबाज को धर-दबोचा। गिरफ्तार धंधेबाज गौचरी निवासी रमेश साह है। थानाध्यक्ष लालदेव दास ने बताया कि पुलिस टीम गश्ती के दौरान वापस हो रही थी।वहीं यह शराब लेकर घर के तरफ जा रहा था। नदी के किनारे श्मशान घाट के पास पुलिस के वाहन को देख भागने लगा था। जिसे पुलिस दल ने खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से पांच लीटर देशी चुराई शराब बरामद किया गया। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर पकड़े गए धंधेबाज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.