गोपालगंज, अप्रैल 21 -- कुचायकोट। एक संवाददाता बलथरी चेकपोस्ट पर सोमवार की देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एसपी विनय तिवारी अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। बिना पूर्व सूचना इस औचक निरीक्षण से मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों में हलचल तेज हो गई। एसपी ने चेकपोस्ट पर संचालित गतिविधियों का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही विधि व्यवस्था की स्थिति की गहन समीक्षा की। एसपी ने सबसे पहले वाहनों की जांच प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि चेकपोस्ट से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन की सघन जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- मठिया चौक पर सघन वाहन जांच अभियान, नियम उल्लंघन पर वसूला गया जुर्माना जांच प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी व सख्त होनी चाहिए...