देवरिया, अप्रैल 2 -- महुआडीह (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। विकास खंड बैतालपुर के ग्राम पंचायत बलटिकरा में सामुदायिक स्थल (उत्सव भवन) निर्माण के लिए Rs.99.3 लाख की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यह स्वीकृति प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही की पहल पर मिली है। ग्राम पंचायत बलटिकरा में सार्वजनिक स्थल बनाने को ग्रामीणों ने मंत्री से मांग की थी। उनके निर्देश पर प्रस्ताव ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को भेजा गया। 31 मार्च को विभाग द्वारा प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए 99.3 लाख रुपये की धन स्वीकृत की गई। सामुदायिक स्थल का निर्माण बलटिकरा-बरपार मार्ग के दक्षिण दिशा तरफ होगा।सामुदायिक स्थल के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को शादी-विवाह, बैठक, सामाजिक कार्यक्रम को स्थायी और सुलभ स्थान उपलब्ध होगा। गरीब परिवारों को काफी राहत मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.