बलछत गांव में गंदगी का अंबार
बाराबंकी, मई 24 -- जैदपुर। हरख ब्लॉक की ग्राम पंचायत बलछत की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। गांव की गलियों में जगह जगह लगे कूड़े के ढेर व नालियों की सफाई न होने से नालियों में गन्दा पानी भरा रहता है। गंदगी के कारण गांव में मच्छरों की भरमार बनी हुई है। जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सफाई कर्मी अक्सर नही आता है। जिसके चलते गाव की साफ सफाई व्यवस्था का कोई पुरसाहाल नहीं है। ग्रामीणों ने गांव की नियमित सफाई कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.