अररिया, अप्रैल 24 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि पहुंसी पंचायत के बलचंदा वार्ड संख्या छह में अस्सलान इंटरप्राइजेज के परिसर के पास अवस्थित मकान में बुधवार की शाम भंडारित 77 बोरा यूरिया जब्त किया है। यह कार्रवाई एसएसबी 52 वीं बटालियन लैलोखर व कुर्साकांटा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में की है। इसको लेकर कुर्साकांटा बीएओ दीपेश साह ने रुबेश आलम पिता एनुल के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। बीएओ ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि बलचंदा वार्ड संख्या छह स्थित एक मकान में उर्वरक कालाबाजारी को लेकर भंडारण किया गया है। सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई को लेकर एसएसबी 52 वीं वाहिनी लैलोखर व कुर्साकांटा पुलिस के सहयोग से कृषि विभाग द्वारा उस मकान में छापेमारी की गई तो कमरे में सात बोरा, आंगन में 16 बोरा, बरामदे पर छह बोरा एवं मकान के पीछे झोपड़ी में 48 बोरा अवैध...