रामगढ़, जून 1 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। पीवीयूएनएल की छाई निकासी के लिए प्रस्तावित सड़क निर्माण के खिलाफ बलकुदरा के ग्रामीणों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और बलकुदरा के मुखिया विजय मुंडा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सड़क निर्माण योजना को दोषपूर्ण बताते हुए इसका विरोध किया। ग्रामीणों ने कहा कि पीवीयूएनएल की छाई निकासी को लेकर जिस सड़क निर्माण का खाका तैयार किया जा रहा है, उससे स्थानीय लोगों को नुकसान होगा। उन्होंने बताया कि इसी मुद्दे को लेकर 30 मई को भी विरोध प्रदर्शन किया गया था। उस दिन बिना किसी पूर्व सूचना के पतरातू अंचलाधिकारी (सीओ) सड़क निर्माण के लिए सर्वे करने पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- पंडुका पुल निर्माण की धीमी रफ्तार से ग्रामीण चिंतित ग्रामीणों के अनुसार, सीओ ने बताया था कि उपायुक्त के निर्देश पर सर्व...