बलकुदरा में पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष का स्वागत
रामगढ़, जुलाई 25 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। बलकुदरा में शनिवार को झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव का स्वागत किया गया। मौके पर अध्यक्ष जानकी यादव ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज की निंदा की। इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए कहा कि छात्र अपने भविष्य और परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से आवाज उठा रहे थे। उन पर बल प्रयोग उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि नीट जैसी परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं से गरीब, पिछड़ा वर्ग और दलित परिवारों के छात्र सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में हेमंत सरकार बेहतर कार्य कर रही है और मंईयां सम्मान योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। यह भी पढ़ें- प्रदर्शन करने अंदर जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका मौके पर झ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.