रामगढ़, अप्रैल 19 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। पीवीयूएनएल पतरातू के वायदा खिलाफी के विरूद्ध रैयत ग्रामीणों ने रविवार को बलकुदरा में झंडागड़ी (सरना झंडा गाड़) कर आंदोलन का शंखनाद किया। मौके पर पूर्व जिला पार्षद झरी मुंडा ने कहा कि कमल मुंडा आदि रैयतों के नाम पर यहां दो एकड़ 44 डिसमिल जमीन है, जिसे ऐश डैम के नाम पर पीवीयूएनएल प्रबंधन कब्जा जमाना चाहती है, जो वे हर्गिज नहीं होने देंगे। झरी मुंडा ने कहा कि इससे पहले उनके आंदोलन को प्रबंधन व प्रशासन झूठा आश्वासन देकर स्थगित कराया था, लेकिन अब वे किसी के झांसे में नहीं आने वाले। यहां के रैयत ग्रामीण पीढ़ी-दर-पीढ़ी उक्त जमीन पर खेतीबारी कर जीविकोपार्जन करते आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- झारखंड में पुनर्वास आयोग गठन की मांग ऐसे में उन्हें बगैर नौकरी, मुआवजा और पुनर्वास के हटाने का प्रयास चल रहा है। झरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.