बलकुदरा गांव के ग्रामीणों ने डीसी के नाम अंचल अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
रामगढ़, जून 2 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू प्रखंड के बलकुदरा गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने मंगलवार को उपायुक्त के नाम पतरातू अंचल अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि पीटीपीएस डैम के लिए अधिग्रहित अतिरिक्त और अनुपयोगी भूमि को अधिग्रहण मुक्त करने तथा आवासीय मकानों को तोड़कर सड़क निर्माण किए जाने पर रोक लगाने की मांग की है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि 30 मई को अंचल निरीक्षक और अंचल कर्मियों की ओर से क्षेत्र में भूमि की मापी की गई और ग्रामीणों को उनके आवासीय मकान हटाने की चेतावनी दी गई। इससे गांव के लोगों में भय और असंतोष का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि प्रस्तावित सड़क के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध है। इसके बावजूद घनी आबादी वाले क्षेत्र को निशाना बनाया जा रहा है। इससे बलकुदरा गांव के ग्रामीणों ने संभावित बेदख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.