उरई, मार्च 18 -- जालौन। बलकट पर खेती जोतने वाले व्यक्ति की नीयत खराब हो गई है और वह रुपये नहीं दे रहा है। साथ ही कब्जा करने की भी धमकी दे रहा है। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गणेशजी निवासी सागर चौरसिया ने पुलिस को बताया कि मौजा छौलापुर में उनके बाबा के नाम एक आराजी थी। जिसको वह एक व्यक्ति को बलकट पर दिए थे। बीते अगस्त माह में बाबा के देहांत के बाद जब जोतने वाले व्यक्ति से जोत के रुपये मांगे तो वह पहले तो कुछ दिन में देने की बात कहकर टहलाता रहा। बाद में उसने रुपये देने से साफ इंकार कर दिया और झगड़े पर आमादा हो गया। उसके तेवर देखकर खेत में बनी बोरिंग में उन्होंने ताला डाल दिया था। लेकिन उसने वह ताला भी तोड़ दिया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी ...