बागपत, मई 1 -- बड़ौत। खामपुर गांव में दो पक्षों के बीच हो रहे झगड़े की सूचना पर घर से बाहर निकले व्यक्ति पर आरोपियों ने बलकटी से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित सतेन्द्र ने बताया कि पड़ोस में हो रहे झगड़े की सूचना पर उसके पिता सोमपाल घर से बाहर निकल गए। आरोपियों ने उन पर बलकटी से हमला कर दिया,जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सतेन्द्र ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...