बदायूं, मार्च 6 -- ​बदायूं। गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर जिला स्तरीय संगोष्ठी हुई। प्रज्ञा मंडलों, महिला मंडलों की सक्रियता और आगामी सेवा कार्यों को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।परिव्राजक सचिन देव ने वेदमंत्रोंच्चारण और भावपूर्ण प्रज्ञा गीतों के साथ संगोष्ठी का शुभारंभ किया। जोन समन्वयक नजीबाबाद डीपी सिंह ने कहा युवा युग निर्माणी बनें। बल, बुद्धि और विवेक से राष्ट्र की समस्याओं का निराकरण करें। उप जोन समन्वयक अजयवीर सिंह ने रूप रेखा बनाई गई है। जिला समन्वयक नरेंद्र पाल शर्मा ने कहा कि ज्योति कलश यात्रा शांतिकुंज से विश्व भ्रमण करती हुई 23 जून को जिले में पहुंचेगी। जिसका भव्य स्वागत 24 कुंडली गायत्री महायज्ञ साथ होगा। मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्रनाथ शर्मा, मुख्य प्रबंध ट्रस्टी गायत्री शक्तिपीठ बिसौली सुखवीर सिंह ने ...