बर्लिन में चमकी मेरठ की प्रियंका, 10 किमी पैदल चाल में जीता स्वर्ण
मेरठ, मई 18 -- मेरठ की अंतरराष्ट्रीय पैदल चाल खिलाड़ी प्रियंका गोस्वामी ने एक बार फिर विदेश में शानदार प्रदर्शन कर शहर और देश का नाम रोशन किया है। प्रियंका ने रविवार को बर्लिन चैंपियनशिप की 10 किमी पैदल चाल स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रियंका ने यह रेस 43 मिनट 49 सेकंड में पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के एथलेटिक्स कोच गौरव त्यागी समेत खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए बधाई दी। गौरतलब है कि प्रियंका मुख्य रूप से 20 किमी पैदल चाल की खिलाड़ी हैं और इस स्पर्धा में कई राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुकी हैं। उनके नाम 20 किमी पैदल चाल का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी दर्ज है, जिसे उन्होंने 1 घंटा 28 मिनट 25 सेकंड में पूरा किया था। प्रियंका की इस जीत से मेरठ के खेल जगत में खुशी की लह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.