कानपुर, मार्च 6 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। बर्रा सात में अवैध रूप से बसी झुग्गी-झोपड़ी और कबाड़ गोदाम में शुक्रवार तड़के आग लग गई। लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की सात गाड़ियों की मदद से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। गुजैनी थानाप्रभारी राजन शर्मा ने बताया कि पांच मीटर के दायरे में लोगों ने अवैध रूप से कब्जा करके झुग्गी-झोपड़ी और कबाड़ गोदाम बना रखे हैं। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे इलाकाई लोगों ने आग लगने की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस और दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के का...