कानपुर, अप्रैल 1 -- कानपुर, संवाददाता। बर्रा विश्वबैंक चौराहा से गुजैनी चौराहा के बीच साइड लेन पर अवैध कब्जे पर आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' की पहल का बड़ा असर हुआ। बुधवार को नगर निगम ने बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जे ढहाए तो रास्ता खुल गया। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक पूरे मार्ग पर अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराते हुए हाईवे पर लगने वाले जाम से निजात दिलाई जाएगी। बर्रा विश्वबैंक चौराहा से गुजैनी चौराहा तक हाईवे पर राहगीर दिनभर जाम से जूझते हैं। सुबह और शाम तो भीषण जाम रहता है। अक्सर राहगीर यातायात नियमों का उल्लंघन कर विपरीत दिशा में चलते हैं और हादसे का शिकार होते हैं। हाईवे से ठीक सटी हुई सर्विस लेन है। जिसपर कुछ वर्षों पहले तक स्थानीय लोगों का आवागमन रहता था, लेकिन बीते कुछ वर्षों में सर्विस लेन पर जगह-जगह अवैध निर्माण हो गए और रास्ता ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.