कानपुर, जनवरी 24 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। बर्रा में चोरों ने शिक्षिका के बंद घर से नकदी, गहने समेत लाखों का माल पार कर दिया। घटना के वक्त शिक्षिका बेटी को परीक्षा दिलाने जयपुर गई थीं। मेन गेट का ताला टूटा देख इलाके में रहने वाले शिक्षिका के बेटे के दोस्त की नजर पड़ी तो पीड़ित व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो दो संदिग्ध कैद हुए। पुलिस तलाश में जुटी है। बर्रा चार निवासी नीलम पतरसा में पूर्व माध्यमिक स्कूल में शिक्षिका हैं। बेटा नमित बिहार में सरकारी शिक्षक है। नमित के मुताबिक, 16 जनवरी की रात मां, बहन प्रीति को राजस्थान एलिजिबिलिटी एग्जामिनेशन फॉर टीचर्स (रीट) की परीक्षा दिलाने जयपुर गईं थीं। घर पर ताला बंद था। इस बीच घर का ताला तोड़कर घुसे चोर अंदर से डेढ़ लाख रुपये की नकदी, चार तोला सोने के जेवर और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.