बर्रा में युवक ने फंदे से लटक दी जान
कानपुर, जुलाई 19 -- कानपुर। बर्रा में युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। बर्रा-2 निवासी 42 वर्षीय अखिलेश कुमार मिश्रा रतनलाल स्थित एक स्टेशनरी की दुकान में नौकरी करते थे। परिवार में पत्नी नीतू, बेटा ओजस और दो बेटियां है। परिजन ने बताया कि रविवार सुबह अखिलेश को अपनी मां शारदा को छोड़ने पैतृक गांव कानपुर देहात स्थित पुखरायां जाना था। शनिवार रात को उन्होंने परिवार के साथ खाना खाया। इसके बाद देर रात तक वह मोबाइल पर चलाते रहे और अकेले कमरे में सोने चले गए। रविवार सुबह जब मां-बेटे को उठाने गई तो कमरे में बेटे का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। बर्रा थाना प्रभारी ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.